अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 12 मई 2026: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक की जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर जनता का परेशानी और खतरा बढ़ता जा रहा है. सड़क की बदहाल स्थिति के वजह से आए दिन छोटे मोटे सड़क दुर्घटना होते रहती है। पम्मी धर्म कांटा से लेकर मिरुडीह जाने वाले मार्ग में रोजाना अपने ड्यूटी के लिए आम जनता को आना जाना करना पड़ता है,वही बड़े बड़े गड्ढों के वजह से गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के मार्ग केवल क्षेत्र ही नहीं, बल्कि मिरुडीज के हजारों लोगों के लिए अपने घर पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है. इसके बावजूद सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है.
सड़क पर जगह- जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं,आसपास स्थिति बेहद भयावह हो गई है. भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और आए दिन वाहन गड्डों में फंस रहे हैं. इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।गर्मी में उड़ती धूल और बारिश में जमा कीचड़ ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



