धूमधाम से मनाया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का जन्मदिवस– खोवाल 

एक पौधा शैलजा के नाम मुहिम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 मोक्ष व भूमि आश्रम में जरूरतमंदों को कराया भोजन, फल व मिठाई की वितरित

हिसार (राजेश सलूजा): कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का जन्म दिवस उनके डाबड़ा चौक आवास सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। एक पौधा सैलजा के नाम मुहिम पर आधारित इस कार्यक्रम के तहत काफी संख्या में महिलाएं, बच्चों व अन्य समर्थकों ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा की लंबी उम्र की कामना की और एक दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशियों का सांझा किया तथा पौधे रोपित किए। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा त्याग की देवी है।

इन्होंने कभी भी अपने लिए पदों को अहमियत नहीं दी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया और कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी रगों में बसी हुई है।  उनके पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह ने भी हमेशा कांग्रेस के लिए ईमानदारी से कार्य किया। कुमारी सैलजा अपने पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह को अपना राजनीतिक गुरु भी मानती है। उन्होंने कभी भी अपने आप को कांग्रेस से बड़ा नहीं माना और निस्वार्थ भाव से कांग्रेस के प्रति समर्पित रही। यही कारण है कि कांग्रेस हाईकमान भी कुमारी सैलजा को पूरा मान सम्मान देता रहा है। उन्होंने कहा कि सैलजा ने तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश की है। कुमारी सैलजा राष्ट्रीय राजनीति में हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश और समाज के हितों को सर्वोपरि रखकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। इस कार्यक्रम के तहत भूमि आश्रम में बेसहारा लोगों को फल आदि वितरित करते हुए पौधारोपण किया गया। वहीं मोक्ष आश्रम में बुजुर्गों को खाना खिलाया गया।

गुरुकुल आर्य नगर में भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने कुमारी सैलजा की लंबी आयु की कामना की और अपना आशीर्वाद दिया। इसके साथ साथ अन्य जगहों पर भी पौधारोपण करते हुए जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री, फल व मिठाईयां वितरित की गई। लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य जगन्नाथ ने कहा कि कुमारी सैलजा की रगों में काग्रेस का खून बहता है। वे विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस की साथ खड़ी रही। यहां तक कि वे पार्टी से बड़ा अपने आप को भी नहीं समझती है। उनका कांग्रेस के प्रति यह समर्पण भाव पूरे देश में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा त्याग की देवी है। इन्होंने कभी भी अपने लिए पदों को अहमियत नहीं दी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया और कर रही हैं।

इस अवसर पर लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य  जगन्नाथ, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बरवाला भूपेंद्र गंगवा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उकलाना बाला देवी खेदड़, रणदीप लोहचब, पूर्व डीएमईओ शैलेश वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता अश्वनी शर्मा, जिला अध्यक्ष शहरी स्नेह लता निंबल, हरिकिशन प्रभुवाला, राहुल गर्ग, अखिल गर्ग, उकलाना ब्लाक अध्यक्ष गीता सिहाग, पूर्व प्रधान प्रमोद सिवाच, सुरेश गर्ग, ईश्वर खेदड़, कौशल्या सिंहमार, विरेंद्र सेलवाल  जगबीर मलिक, कुलवंत सैनी, सतबीर मुगलपुरा, अंकित भुना वेदप्रकाश भेरा, सुरेश  मात्रश्याम, पवन तुंडवाल, कमलेश श्योराण, सुमित्रा सिरसा, शेर सिंह प्रधान, सुरजभान खेदड़, प्रेम जांगड़ा व बलवंत नंबरदार आदि मौजूद रहे।

  • नोएडा। वेंडर सत्यापन के लिए पुलिस उपायुक्त की अध्यक्षता मे की जायेगी कमेटी गठित।
    नोएडा समाज जागरण डेस्क नोएडा 17 मार्च 2025। नोएडा मे रेहड़ी पटरी संचालक सत्यापन के लिए पुलिस आयुक्त के अध्यक्षता मे की जायेगी कमेटी गठित। जो कि नोएडा क्षेत्र मे फुट-पाथ पर रेहड़ी पटरी, खोमचा लगाकर जीवनयापन करने वालों का सत्यापन करेगी। रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता के द्वारा आईजीआरएस…
  • सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र द्वारा ग्रामसभा कुकुवार में मिनी स्वास्थ्य कैम्प का किया गया आयोजन
    दैनिक समाज जागरणविश्व नाथ त्रिपाठीप्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ के तत्वाधान सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा विकास खण्ड पट्टी के ग्राम सभा कुकुवार में मिनी स्वास्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें एचआईवी, एसटीआई के साथ सामान्य रोगियों की जांच, परामर्श व निःशुल्क दवा वितरण किया गया। कैंप में एसटीआई व एचआईवी टेस्ट…
  • 27 में किदवई नगर से टिकट के लिए रैली निकाल नवीन पंडित ने दिखाई कानपुर में ताकत
    सुनील बाजपेईकानपुर। 2027 में होनेवाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की मंशा से शक्ति प्रदर्शन की शुरुआत कर दी गई है। जिसमें एक नाम पार्षद दल के नेता नवीन पंडित का है । उन्होंने यहां केमिकल के खिलाफ विशाल जन जागरूकता रैली के रूप में जन समर्थन के माध्यम से किदवई नगर विधानसभा…
  • जमीनी विवाद में देवर ने किया भाभी की हत्या
    समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ बिहार के गया जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना महकार थाना क्षेत्र के श्याम नगर गांव की है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और…
  • खलिहान में आग लगने से पांच बीघे खेत की फसल जलकर राख
    समाज जसगर्न पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ मसौढ़ी के कंसारा गांव में रविवार देर रात एक भयावह अग्निकांड हुआ, जिसने किसान नरेंद्र कुमार सिंह की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक लगी आग से उनके खलिहान में रखी मसूर की पूरी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान…