google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Bijnor Breaking: नगीना ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरो की छापेमारी

रिपोर्ट विकास शर्मा दैनिक समाज जागरण बिजनौर

नगीना। नगर के मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां की सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने अपनी टीम व पुलिस के साथ अमन मेडिकल स्टोर बिश्नोई सराय पर छापा मारा तथा दवाइयों के सैंपल लिए। नगर में छापेमारी से मेडिकल स्वामियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात देर शाम ड्रग इंस्पेक्टर उमेश कुमार भारती ने अपनी टीम के साथ मोहल्ला बिश्नोई सराय स्थित अमन मेडिकल स्टोर से दवाइयों के सैंपल लिए व दवाइयों के बिल पूरे न मिल पाने पर फार्म 15 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि यदि नगर में कोई भी मेडिकल स्टोर स्वामी प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा नगर में लगातार नशीली दवाइयों की बेचने की सूचना मिल रही थी छापामार कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर के साथ पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)