एक पौधा शैलजा के नाम मुहिम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मोक्ष व भूमि आश्रम में जरूरतमंदों को कराया भोजन, फल व मिठाई की वितरित
हिसार (राजेश सलूजा): कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का जन्म दिवस उनके डाबड़ा चौक आवास सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। एक पौधा सैलजा के नाम मुहिम पर आधारित इस कार्यक्रम के तहत काफी संख्या में महिलाएं, बच्चों व अन्य समर्थकों ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा की लंबी उम्र की कामना की और एक दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशियों का सांझा किया तथा पौधे रोपित किए। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा त्याग की देवी है।
इन्होंने कभी भी अपने लिए पदों को अहमियत नहीं दी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया और कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी रगों में बसी हुई है। उनके पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह ने भी हमेशा कांग्रेस के लिए ईमानदारी से कार्य किया। कुमारी सैलजा अपने पिता स्वर्गीय दलबीर सिंह को अपना राजनीतिक गुरु भी मानती है। उन्होंने कभी भी अपने आप को कांग्रेस से बड़ा नहीं माना और निस्वार्थ भाव से कांग्रेस के प्रति समर्पित रही। यही कारण है कि कांग्रेस हाईकमान भी कुमारी सैलजा को पूरा मान सम्मान देता रहा है। उन्होंने कहा कि सैलजा ने तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश की है। कुमारी सैलजा राष्ट्रीय राजनीति में हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश और समाज के हितों को सर्वोपरि रखकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। इस कार्यक्रम के तहत भूमि आश्रम में बेसहारा लोगों को फल आदि वितरित करते हुए पौधारोपण किया गया। वहीं मोक्ष आश्रम में बुजुर्गों को खाना खिलाया गया।
गुरुकुल आर्य नगर में भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने कुमारी सैलजा की लंबी आयु की कामना की और अपना आशीर्वाद दिया। इसके साथ साथ अन्य जगहों पर भी पौधारोपण करते हुए जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री, फल व मिठाईयां वितरित की गई। लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य जगन्नाथ ने कहा कि कुमारी सैलजा की रगों में काग्रेस का खून बहता है। वे विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस की साथ खड़ी रही। यहां तक कि वे पार्टी से बड़ा अपने आप को भी नहीं समझती है। उनका कांग्रेस के प्रति यह समर्पण भाव पूरे देश में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा त्याग की देवी है। इन्होंने कभी भी अपने लिए पदों को अहमियत नहीं दी, बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया और कर रही हैं।
इस अवसर पर लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बरवाला भूपेंद्र गंगवा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उकलाना बाला देवी खेदड़, रणदीप लोहचब, पूर्व डीएमईओ शैलेश वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता अश्वनी शर्मा, जिला अध्यक्ष शहरी स्नेह लता निंबल, हरिकिशन प्रभुवाला, राहुल गर्ग, अखिल गर्ग, उकलाना ब्लाक अध्यक्ष गीता सिहाग, पूर्व प्रधान प्रमोद सिवाच, सुरेश गर्ग, ईश्वर खेदड़, कौशल्या सिंहमार, विरेंद्र सेलवाल जगबीर मलिक, कुलवंत सैनी, सतबीर मुगलपुरा, अंकित भुना वेदप्रकाश भेरा, सुरेश मात्रश्याम, पवन तुंडवाल, कमलेश श्योराण, सुमित्रा सिरसा, शेर सिंह प्रधान, सुरजभान खेदड़, प्रेम जांगड़ा व बलवंत नंबरदार आदि मौजूद रहे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



