केंद्र सरकार का भारतीय कुश्ती संघ पर बड़ा एक्शन, मान्यता रद्द, संजय सिंह नहीं होंगे अध्यक्ष

भारतीय कुश्ती संघ के जब से चुनाव हुए हैं। तभी से ही इसे लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। इस बीच सरकार ने कुश्ती संघ की मान्यता रद्द कर दी है। बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार की ओर से यह बड़ा एक्शन है

नए पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने WFI की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह और उनकी पूरी टीम सस्पेंड कर दी गई है। खेल मंत्रालय ने यह बड़ा फैसला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के संन्यास लेने और बजरंग पुनिया का पद्मश्री वापस सम्मान वापस लेने के बाद उठाया है। हाल ही में WFI के चुनाव में जीत का परचम लहराने वाले संजय सिंह को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विश्वासपात्र माना जाता है।

एक नोटिफिकेशन में खेल मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की घोषणा जल्दबाजी में की गई। इसमें पूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। सरकार का कहना है कि कुश्ती संघ का ये चुनाव वैलिड नहीं है। नियमों के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव नहीं हुआ है।

संजय सिंह के फैसले पर लगी रोक

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद मे ही 21 दिसंबर को संजय सिंह ने अंडर 15 और अंडर 20 नेशनल प्रतियोगिता का ऐलान कर दिया था। यह भी बताया गया था कि यह प्रतियोगिता गोंडा के नंदिनी नगर मे होगा। केन्द्र सरकार ने अपने घोषणा मे कहा है कि यह ऐलान जल्दी मे किया गया है और इसके लिए किसी भी प्रकार के नियमों का पालन नही किया गया है।

  • लूट कांड के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना पुलिस ने डकैती एवं लूट कांड के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नबीनगर थाना कांड संख्या 76/25 के तहत लूट…
  • सिद्ध आश्रम पर भंडारा का आयोजन हुआ
    दैनिक समाज जागरण मुस्कान खान जनपद बिजनौर नजीबाबाद सिद्ध आश्रम पर भंडारा कराया बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री अलीपुर द्वारका तिसोतरा निवासी शोभित चौधरी ने आज सपरिवार सिद्ध आश्रम परिसर भोवावाली पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें अनेक भक्तों, ग्राम…
  • नाबालिग की शादी रुकवाई, बरात बिन दुल्हन के लौटी
    दैनिक समाज जागरण ब्यूरो शमीम सिद्दीकी जनपद बिजनौर राजा का ताजपुर कस्बे के एक विवाह मंडप में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंची बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता ने दुल्हन बनी युवती के उम्र संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच में उसे नाबालिग पाते हुए विवाह संस्कार रुकवा दिया। जिसके बाद उन्होंने दोनों परिवारों को हिदायत…
  • गुन्नौर रासलीला में श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र का मंचन देख भावविभोर दर्शक
    दैनिक समाज जागरणयशवीर यादव गुन्नौर तहसील क्षेत्र गांव ईसमपुर डांडा पर रघवुीर दास महाराज आश्रम पर भगवान श्रीकृष्ण व मित्र सुदामा के मिलन की लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए। बरसाने के कलाकारों द्वारा आयोजित रासलीला में प्रभु व भक्त के मिलन को दर्शाया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से दर्शाया कि गुरु,…
  • भाजपाइयों ने गांव में चौपाल लगाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
    गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में मंडल अध्यक्ष योगेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर सरकार के कार्यों की सराहना की मंडल अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि बीजेपी सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ रही…