समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
विकास खंड हरहुआ अंतर्गत ग्राम सभा अटेसुआ में स्थित प्राथमिक विद्यालय अटेसुआ शैक्षिक गुणवत्ता के अंतर्गत बच्चों को नए आयाम पर पहुंचा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश कुमार सिंह और उनके सहायक अध्यापकों के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों की तैयारी करवाई जाती है।जिससे अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय आश्रम पद्धति और विद्याज्ञान की प्राथमिक स्तर की परीक्षा में विद्यालय तीन बच्चों का चयन गत वर्ष हुआ। नवीन सत्र में विद्यालय में ब्लॉक स्तर पर सर्वाधिक नामांकन 58 हुआ है। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी कबड्डी में विद्यालय के छात्रों द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
विद्यालय 2 स्मार्ट क्लास, सोलर पैनल, आकर्षक टीएलएम,गुणवत्ता पूर्वक पुस्तकों से सुसज्जित माडल पुस्तकालय, संपूर्ण बच्चों हेतु डेक्स बेंच, शौचालय, वाश बेसिन, हैंड वॉश यूनिट, संपूर्ण कक्षा कक्ष वायरिंग और पंखे युक्त, प्राथमिक चिकित्सा किट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु वाद्य यंत्र आदि से परिपूर्ण है। विद्यालय में समय-समय पर वर्ष भर में जो त्यौहार और दिवस आते हैं उसके अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं जैसे राखी प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता, दीपावली पर दिया बनाओ प्रतियोगिता, भाषण, कविता और निबंध प्रतियोगिताएं जो उन्हें नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित करते हैं।
विद्यालय के अभिभावकों से निरंतर संवाद के कारण प्रत्येक बच्चे की अभिरुचि और प्रगति अभिभावकों से साझा की जाती है जिससे अभिभावकों का विद्यालय से जुड़ाव और गुणवत्तापरक शिक्षा के प्रति विश्वास है। शिक्षक शिल्पकार की भूमिका में तराशने के लिए आपसी समन्वयन व उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग बच्चों को नए अवसर प्रदान कर रहा है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



