अनूपपुर। युवा भाजपा नेता अभिषेक गुप्ता ने जीएसटी काउंसिल के ताज़ा फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा आमजन की चिंताओं को समझते हुए फैसले लिए हैं और जीएसटी दरों में यह बड़ा सुधार उसी की मिसाल है।
अभिषेक गुप्ता ने कहा कि टैक्स ढांचे को सरल करते हुए अब केवल दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत लागू किए गए हैं। इससे न केवल व्यापारियों को आसानी होगी बल्कि आम आदमी को भी सीधी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 175 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स घटाना गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत है।
आमजन की थाली और जेब पर असर
गुप्ता ने कहा कि दूध, रोटी-पराठा और जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। यह कदम सीधे-सीधे गरीब और मध्यम वर्ग की थाली को हल्का करने वाला है।
किसानों और घर बनाने वालों को फायदा
अभिषेक गुप्ता ने कहा कि किसानों के लिए कृषि उपकरण बेहद कम दरों पर उपलब्ध होंगे, जिससे खेती की लागत घटेगी। वहीं घर बनाने वालों के लिए सीमेंट और निर्माण सामग्री पर टैक्स घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने कहा, “अब गरीब और मध्यम वर्ग के लिए घर का सपना और आसान हो गया है।”
युवा सोच के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान
युवा भाजपा नेता ने इस बात पर जोर दिया कि जहां आमजन को राहत दी गई है, वहीं तंबाकू और शराब जैसी हानिकारक वस्तुओं पर भारी टैक्स लगाकर सरकार ने समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
गांव से शहर तक राहत की बयार
गुप्ता ने कहा कि यह सुधार केवल शहरी उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव तक इसका लाभ पहुंचेगा। किसानों और मजदूरों को सीधा फायदा मिलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
रोजगार और विकास की नई राह
उन्होंने कहा कि उद्योग जगत और शेयर बाजार ने भी इस कदम का स्वागत किया है। इससे आने वाले महीनों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश की जीडीपी को मजबूती मिलेगी।
अभिषेक गुप्ता ने कहा, “यह केवल टैक्स सुधार नहीं बल्कि एक नई आर्थिक क्रांति है। भाजपा सरकार ने जिस विजन के साथ देश को आगे बढ़ाया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव साबित होगा।”
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



