चैयरमैन इंजीनियर मुअज्जम नगर का विकास कार्य कर रहे हैं पूरी लगन और ईमानदारी के साथ

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद सड़क निर्माण से लेकर सफाई व्यवस्था और सफाई व्यवस्था से लेकर बिजली और पानी, यह सारी ज़रूरतें नगर को विकास की ओर पहुंचाने में अहम रोल अदा करती हैं।
नजीबाबाद नगर के चैयरमैन इंजीनियर मुअज्जम ने नगर में इन सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अपनी देखरेख में ले रखी है। जब भी कभी नगरवासियों को बिजली, पानी, नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर और विशेष तौर पर सड़कों के निर्माण को लेकर दिक्कतें आती है तब इंजीनियर मुअज्जम उन समस्या का तत्काल निवारण कर नगरवासियों के साथ खड़े नजर आते हैं। उसी क्रम में सड़कों के निर्माण को लेकर वे बेहद गंभीर नजर आते हैं जहां पर भी नगर में उनके माध्यम से सड़कों का निर्माण होता है वहां पर वह स्वयं पहुंचकर अपनी देखरेख में सड़क निर्माण कराते हैं और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हैं और संबंधित अधिकारियों से भी कराते हैं। उसी के मद्देनजर अध्यक्ष इंजीनियर मुअज्जम ने वार्ड नंबर 20 में सड़क निर्माण के चलते, निर्माण सामग्री की जांच की एवं अपनी देखरेख में सड़क निर्माण शुरू कराया। यह सड़क काफी खस्ता हाल में थी जिससे नगरवासियों एवं राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इस मौके पर चैयरमैन इंजीनियर मुअज्जम ने कहा कि नगर के लोगों ने नगर की जिम्मेदारी सौंप कर मुझे जो इज्जत दी है, उसका मैं नगर वासियों का शुक्रिया अदा करता हूं और नगर के विकास में सहायक उन सब जरूरी कार्यों का मैं ईमानदारी से निर्वोहन कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। आपको बता दें इंजीनियर मुअज्जम ने जब से नजीबाबाद नगर की बागडोर संभाली है तब से आज तक किसी भी नगरवासी को बिजली-पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ा है और साथ ही वे नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर काफी चिंतित नजर आते हैं। चैयरमैन इंजीनियर मुअज्जम नगर के प्रत्येक वार्ड में स्वयं जाकर, वहां की सड़कें, बिजली, पानी एवं सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर बनाकर रखते हैं और साथ ही नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उनका नगर के विकास को लेकर सहयोग करते हैं।
आपको बता दें चैयरमैन इंजीनियर मुअज्जम नगर के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, नगर की हर जिम्मेदारी को ब-खूबी निभाते चले आ रहे हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)