दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
नगीना देहात। कोटकादर गांव में चल रहे 2777 मेले के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चैन झपट ली गई थी। इस घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई थी। पीड़िता द्वारा थाना नगीना देहात में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए थाना नगीना देहात पुलिस ने आज दिनांक 07 जुलाई 2025 को इस मामले में वांछित महिला आरोपी चमन उर्फ सुमन पत्नी जगदीश निवासी ग्राम सुल्तान ठेर, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन भी बरामद कर ली है गिरफ्तार महिला से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक दीपक कुमार मुख्य आरक्षी सुनील मलिक महिला मुख्य आरक्षी मोनिका आरक्षी आशीष धामा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।



