google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुणवत्ताहीन सड़क का देयक तैयार करने अध्यक्ष बना रहा था दबाव मना करने पर उपयंत्री से गलौज कर की मारपीट

शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने का आरोप
समाज जागरण
विजय तिवारी
ब्योहारी। नगर परिषद ब्योहारी मे घटिया एवं गुणवत्ताहीन कार्य नगर परिषद अध्यक्ष के मिली भगत से कराया जा कर शासकीय राशि का बंदर बांट किया जा रहा है। हालात यह है कि जो भी निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है उनमे से अधिकांश कार्य चंद दिनों मे ही भ्रस्टाचार के भेंट चढ़ गये है, जगह – जगह गढ्ढे हो गये है। वार्ड क्रमांक 01 मुदरिया मे सीधी मुख्य मार्ग स्कूल के पास से चुनुआ कंजर के घर तक डामरीकृत सड़क का निर्माण अध्यक्ष के करीबी ठेकेदार नीरज गुप्ता द्वारा जितेश गुप्ता के नाम पर ठेका ले कर कराया गया है जो स्टीमेट से हट कर मनमानी रूप से अध्यक्ष की मिली भगत से कराया गया है जिसका पोल उपयंत्री द्वारा थाना ब्योहारी मे दिये गये पत्र ने खोलकर रख दिया है। सड़क निर्माण घटिया एवं गुणवत्ताहीन होने के कारण उपयंत्री द्वारा उसका देयक तैयार नहीं किया जा रहा था जिसे लेकर अध्यक्ष द्वारा कार्यालीन समय मे नगर परिषद मे लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर उपयंत्री इंद्रवेश यादव के कक्ष मे अपने साथियो के साथ जा कर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया गया है जिसके संबंध थाना ब्योहारी मे उपयंत्री इंद्रवेश यादव द्वारा शिकायत की गयी है किन्तु पुलिस द्वारा अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस पर जांच के नाम टाल मटोल करने का आरोप –
उपयंत्री इंद्रवेश यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता द्वारा सड़क का फर्जी देयक बनाने का दबाव डाला जा रहा था मेरे द्वारा मना करने पर कार्यालीन समय मे चैम्बर मे साथियो के साथ घुस कर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गयी जिसकी शिकायत दिनांक 02/09/2024 को थाना ब्योहारी मे की गयी है। पुलिस द्वारा मेरा कथन लिया गया है किन्तु अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। मुझे लग रहा है सायद राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न कर टाल मटोल किया जा रहा है।

इनका कहना है –
अध्यक्ष द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत उपयंत्री द्वारा की गयी है। उसमे जांच की जा रही है। आज कथन लिया जा रहा है कथन के बाद दोसी पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
मोहन पड़वार
उपनिरीक्षक थाना ब्योहारी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)