google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने ईद के मौके पर लोगों से मिलकर गले लगाया

समाज जागरण दीपक सरकार

छतरपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने ईद के मौके पर लोगों से मिलकर गले लगाया और बधाई दिया। मौके पर चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। सभी धर्मावलंबियों को मिलकर इस त्योहार को मनाने एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।हमारा देश अनेकता में एकता के लिए विश्व प्रसिद्ध है और संवैधानिक तरीके से भी सर्वधर्म समान की बात कही गई है। सभी लोगों को आपसी भेदभाव भूल कर खुशी-खुशी इस त्योहार को मनाना चाहिए। तीस दिनों के लगातार रोजा एवं इबादत रोजे दारों की हरेक इच्छा पूरी करे यही ईश्वर से प्रार्थना है। साथ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम सचिव सनी कुमार उपाध्यक्ष शिवनाथ राम अखिलेश प्रजापति मदन कुमार यादव मनोज यादव रंजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)