google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीभूमि जिले के मुल्लीआला में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कड़ी टक्कर में जीत हासिल की चाँदमारी एफसी ने।


हजारों दर्शकों के साथ जनप्रतिनिधि भी खेलकों में आनंद और उत्सव का वातावरण।

श्रीभूमि संवाददाता दैनिक समाज जागरण :
फुटबॉल सामान्यतः शहरों खेलों की तुलना में ग्रामीण में अधिक आकर्षक है। अभी भी गाँवों में जो खेल होते हैं, उनमें फुटबॉल सभी वर्गों के लोगों में अधिक लोकप्रिय और पसंदीदा हैं और यह एक कट्टर प्रतिस्पर्धा होती है। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 13 जुलाई (रविवार) को मुलियाला स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नॉक-आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ।

इस फाइनल मैच में जो दो टीमें भाग ले रही थी वे थीं चांदमारी एफसी और राताबाड़ी एमएचसी एमएफसी। दोनों टीमों का शानदार खेल उपस्थित हजारों दर्शकों ने खूब आनंद लिया। पहले और दूसरे हाफ की प्रतिस्पर्धा के बाद अंततः ट्राईब्रेकर के माध्यम से जीत हासिल की चांदमारी एफसी ने। इस खेल का आनंद लेने के लिए बहुत से दर्शक इकट्ठा हुए। इस क्षेत्र के लोगों का फुटबॉल खेलने के प्रति इतना आकर्षण है। इस दिन फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मेहमानों में मौजूद थे अनिपुर जिला परिषद की सदस्य प्रतिनिधि बिलाल उद्दीन, दुल्लभछड़ा जिला परिषद सदस्य प्रनब मुखर्जी, पातियाला जीपी के नव निर्वाचित अध्यक्ष रहिम उद्दीन, अनिपुर नयाटिला जीपी की अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलज़ार हुसैन चौधरी, जिला भाजपा के कार्यकारी सदस्य श्याम कुमार सिन्हा, समाजसेवी दीपन सिन्हा, समाजसेवी बिमल सिन्हा, शिक्षक ए आर बाबुल सहित जनप्रतिनिधि और विशिष्ट व्यक्ति लोग।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)