google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चौखंडी रेलवे फाटक बंद राहगीरों की बढ़ी परेशानी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा क्षेत्र स्थित चौखंडी रेलवे फाटक को पुल निर्माण कार्य के चलते एक बार फिर अस्थायी रूप से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। फाटक बंद होने से आसपास के ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बताया जाता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए उपजिलाधिकारी राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार एवं रेलवे के निर्देश पर चौखंडी रेलवे फाटक को 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक अस्थायी रूप से आवागमन के लिए खोलने की अनुमति दी गई थी। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद पुल निर्माण कार्य को देखते हुए फाटक को पुनः बंद कर दिया गया है।


फाटक बंद होने से आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ ही समय भी अधिक लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, जिससे आवागमन को लेकर परेशानी बनी हुई है।


ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द पुल का निर्माण पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)