ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। केमिकल बारूद से लदा एक टैंकर ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर में सवार चालक और क्लीनर, जो चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों और सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सोनभद्र के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद मारकुंडी घाटी में लंबा जाम लग गया। घाटी के वन-वे होने के कारण स्थिति और अधिक जटिल हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस दल मौके पर मौजूद है और आवागमन बहाल करने के प्रयास जारी हैं। केमिकल बारूद लदे टैंकर को हटाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी अन्य दुर्घटना या रिसाव के खतरे से बचा जा सके।
BreakingNews #Sonebhadra #Accident #MarkundiGhati #TankerAccident
RoadAccident #Robersganj #Emergency #ChemicalTanker #UPNews #LocalNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



