google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन*

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस लाइन, चुर्क स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सोनभद्र श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।



गोष्ठी में जनपद के पुलिस, पीएसी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित सीमावर्ती जनपदों से आए अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को नक्सली संचरण को दृष्टिगत रखते हुए निम्न बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया—1. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने 2. सभी इकाइयों के मध्य निरंतर समन्वय स्थापित रखने 3. नियमित रूप से कॉम्बिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं चेकिंग अभियान संचालित करने 4. अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने एवं उनका हर संभव निराकरण सुनिश्चित करने 5. स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी भ्रामक प्रचार या बहकावे में न आने हेतु जागरूक करना 6. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को देने हेतु प्रेरित करना


गोष्ठी में नक्सल क्षेत्र से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण रणनीतिक बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित—देवनारायण यादव, सहायक सेनानायक, नक्सल कंटीजेंट चुर्क। डॉ. एस.के. जायसवाल, डिप्टी CMO। राणा प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई सोनभद्र। अमरदेव यादव, स्थानीय अभिसूचना इकाई सोनभद्र। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पीएसी पोस्ट प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)