समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। क्षेत्र के देव बजाज बाइक शोरूम में धूमधाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक EV की लांचिंग एमडी दिनेश सिंह द्वारा किया गया।
देव बजाज के अधिष्ठाता द्वय अंकुश सिंह व मृत्युंजय सिंह नें इस अवसर पर आये संभ्रांत लोगों का स्वागत किया। लोगों को चेतक की खूबियों और माईलेज व रख रखाव के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि यह दुपहिया वाहन किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पूर्व के समय में भी बजाज स्कूटर के क्षेत्र में देश की एकमेव दुपहिया था जिसने कई दशकों तक अपना लोहा मनवाया। उसी कम्पनी की यह तीन रेंज में आयी इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होनें पर कम से कम 125 किमी. तक चलेगा। घर में ही चार्ज होनें वाला स्कूटर पूर्णतया आवाज रहित व प्रदूषण रहित है। जिससे आवागमन की सुविधा सस्ती होनें के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार के0 एल0 पथिक,वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश पाण्डेय, शिवराज राय, सत्यदेव सिंह, आनंद चौबे, दिनेश सोनी, सर्वेश यादव, आसिफ अली आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



