छतरपुर में छठ पर्व की तैयारी जोरों पर, इलाके के छठ घाट सज धज का तैयार

समाज जागरण दीपक सरकार

अधिकारियों और समाजसेवियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा  छतरपुर: छतरपुर के इलाके में धूमधाम से छठ पर्व मनाने की तैयारी है चल रही है। छठ घाटों पर सफाई  व्यवस्था, टेंट और साउंड लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। चारों तरफ छठ के गीतों से इलाका गूंजायमान है। लोग भक्ति के रस में डूबे हुए हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी और इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता भी छठ पूजा की बेहतर तैयारियों का जायजा लेते नजर आए। छतरपुर के बीडीओ आशीष कुमार साहू, सीओ शंभू राम, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमुन छतरपुर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर आयोजनकर्ताओं को कई जरूरी दिशा निर्देश देते नजर आए।

अधिकारियों ने छतरपुर के मसीहानी मंदेया नदी, करमा, छतरपुर के छठ घाटों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। बीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि किसी भी तरह की चूक न हो उसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है वहीं सीओ शम्भू राम ने भी आयोजनकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए और शांतिपूर्ण पर्व मनाने का आग्रह किया। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून ने प्रशासनिक सहयोग के लिए अधिकारियों और छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिये विभिन्न क्लबों और संघों का आभार व्यक्त करते हुए सौहाद्रपूर्ण छठ मनाने का सभी से आग्रह किया। इस मौके पर पप्पू सिंह, टोन वर्मा, गुंजन जायसवाल, मंजीत गुप्ता, सोनू गुप्ता, रिशु कुमार, अमित ठाकुर, प्रविन्द कुमार, राहुल कुमार सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)