शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर 71 के अंदर छठ पूजा के आयोजन से सेक्टर वासियो में उत्साह का माहौल……
पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से नहाए खाए से छठ पूजा के उत्सव की शुरुआत होती है इस महापर्व को चार दिनों तक मनाया जाता है व्रत को महिलाएं निर्जला रखती है। शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर 71 में शिव शक्ति छठ पूजा समिति के द्वारा भी छठ पूजा के लिए सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।


पिछले तीन-चार सालों से छठ पूजा का आयोजन शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर 71 के बाहर हो रहा था लेकिन अब सेक्टर के अंदर ही भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि सेक्टर वासियो में उत्साह का माहौल है।
शिव शक्ति छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि घाट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है 40 फीट लंबा और 20 फुट चौड़ा घाट का निर्माण किया गया है। महासचिव एमएल यादव व संरक्षक कैलाश शाह, शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि घाट पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी, पूजा के दौरान प्रशासन व प्राधिकरण का पूरा सहयोग समिति को मिल रहा है। घाट के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाई गई है। वही संरक्षक गौरव कुमार यादव वह कोषाध्यक्ष प्रमोद पांडे ने बताया कि छठी मैया को समर्पित महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को सच्चे मन से करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।
उपस्थित मुख्य लोगों में…..
सत्येंद्र सिंह ,मनोज कुमार जायसवाल, कैलाश शाह, गौरव कुमार यादव ,शैलेश श्रीवास्तव, टीएन झा ,बीके सिंह ,अखिलेश श्रीवास्तव ,संजय शुक्ला , राजेश शुक्ला ,विपुल विकास, शशिकांत दुबे ,पंडित राज दुबे ,विशाल ,सचिन रामकुमार चौधरी, प्रमोद पांडे, मुख्य रूप से उपस्थित रहे




