वाराणसी।
क्षेत्र के वरुणा नदी के घाट पर छठी मैया की पूजा को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सदियों से चली आ रही इस परंपरा के तहत भक्त सूर्योदय से पहले ही घाट पहुंच गए हैं।
घाट की सीढ़ियां साड़ियों और धोतियों से पट गई हैं। महिलाएं सिर पर सूप लिए खड़ी हैं, जिनमें ठेकुआ, फल, गन्ना और दूध सजा है। पुरुष दीप जलाकर अर्घ्य की तैयारी कर रहे हैं।नदी का पानी शांत है, लेकिन घाट पर भक्ति का माहौल गहरा है। लोग कतार में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। कोई मंत्र पढ़ रहा है तो कोई चुपचाप प्रार्थना कर रहा है। छठी मैया और सूर्य देव की आराधना की यह सदियों पुरानी परंपरा आज भी पूरी आस्था के साथ जारी है।वही क्षेत्र के देहलीविनायक ,खेवली, जंसा, चौखंडी,खरगूपुर सहित तालाब के किनारे महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिन तक चलने वाली छठ महापर्व का समापन किया। रामेश्वर वरुणा घाट पर साफ़ सफाई के साथ साथ प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त दिखाई दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




