समाज जागरण मनोज कुमारसाह
गोड्डा
रविवार को शाम 6:30 बजे कन्हवारा के छट्टू साह जी का एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी आज कई जनप्रतिनिधियों ने उस पीड़ित परिवार को सहयोग किया इस कड़ी में गोड्डा के माननीय सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के सहयोग एवं सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कन्हैया जी के प्रयास से उस पीड़ित परिवार को ढाई लाख रुपया आर्थिक सहयोग किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष चंद्र यादव आशीष यादव शिवेश वर्मा एवं पप्पू शर्मा पूर्व मुखिया परमानंद शाह अशोक कफ्री पवन शाह पंकज शाह निरंजन शाह मंटू कुमार साह उपस्थित थे ।पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कन्हैया ने कहा कि यह सहयोग आपके बाल बच्चों को पढ़ाने के लिए है आने वाले समय में सरकार के द्वारा मिलने वाले सभी तरह की योजनाओं का लाभ भी आपको दिलाया जाएगा इसके लिए हम सभी लोग करेंगे। वही इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए भाजपा नेता सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ में है। जिला प्रशासन इस पीड़ित परिवार को सभी तरह का सहयोग करें। गोड्डा में ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत हो इसकी भी मांग भाजपा नेता आशीष यादव ने की, गोड्डा में नशा एक बड़ा सामाजिक विकृत बनते जा रहा है जिला प्रशासन नशा पर कंट्रोल करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



