आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़नेवाले बच्चों को होगी विद्यालयों में नामांकन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ आंगनबाड़ी केंद्रों में नर्सरी से यूकेजी तक पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई पूरी होने पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस प्रमाणपत्र के आधार पर वे सीधे किसी भी स्कूल में पहली कक्षा में प्रवेश पा सकेंगे। बिहार सरकार ने राज्य के 15 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों के लिए नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की पढ़ाई को मान्यता दे दी है। वर्ष 2025-26 से यह व्यवस्था सभी जिलों में लागू हो चुकी है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास निगम ने एक मानकीकृत पाठ्यक्रम भी तैयार किया है, ताकि बच्चों को शुरुआती शिक्षा एकसमान रूप से मिल सके। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लिया गया है, जिसमें प्रारंभिक शिक्षा को आंगनबाड़ी केंद्रों से ही मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इस बदलाव के बाद आंगनबाड़ी केंद्र अब प्ले स्कूल की तरह कार्य करेंगे। सरकार ने घोषणा की है कि वर्ष 2026 से आंगनबाड़ी में यूकेजी की पढ़ाई पूरी करने वाले बच्चों को ईसीसीई प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र पांच से छह वर्ष की आयु वाले बच्चों को दिया जाएगा, जिन्हें आगे पहली कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए उपयोग किया जाएगा।पहले चार अंक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र का कोड, अगले चार अंक बच्चे की अपार आईडी के अंक, अंतिम दो अंक प्रमाणपत्र जारी होने का वर्ष
यह आईडी सिस्टम बच्चों की पढ़ाई से जुड़े रिकॉर्ड को संरक्षित रखने और आगे ट्रैक करने में मदद करेगा।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सभी आईसीडीएस निदेशालयों को निर्देश जारी किए हैं कि बच्चों की जानकारी डिजिटल रूप में राज्य स्तर के निगम को भेजी जाए। इससे हर बच्चे का शैक्षणिक रिकॉर्ड एक केंद्रीकृत प्रणाली में दर्ज रहेगा और भविष्य में स्कूल प्रवेश प्रक्रिया आसान हो जाएगी। यह व्यवस्था पारदर्शिता और सुचारु डेटा प्रबंधन को ध्यान में रखकर बनाई गई है।अब तक कई माता-पिता को अपने बच्चों को नर्सरी या एलकेजी के बाद प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए संघर्ष करना पड़ता था। कई सरकारी स्कूल भी आंगनबाड़ी की शिक्षा को औपचारिक रूप से नहीं मानते थे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। प्रमाणपत्र के साथ बच्चों को सीधे पहली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। इससे प्रवेश प्रक्रिया की जटिलता कम होगी और समय तथा संसाधन दोनों की बचत होगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)