*नन्द घर में आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो ने मनाया दीपावली।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
पिंडरा ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत गरथमा के वेदांता नन्द घर में दीपावली के अवसर पर नौनिहालों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो एवं सहायिका तथा ममता की तरफ से कलस्टर संयोजक यासमीन परवीन की उपस्थिति में रंगोली बनाकर विडिओ के माध्यम से दीपावली का उत्सव मनाया गया I
क्लस्टर को-आर्डिनेटर यासमीन परवीन के अनुसार बच्चे ही देश के भविष्य है इनको देश की सभ्यता, संस्कृति के बारे एवं पर्वो के बारे में जानकारी दे कर उनको सीख देना चाहिए, जिससे उनके अंदर भी भारतीय संस्कृति जीवन्त रहे I गणेश और लक्ष्मी जी का प्रतिमा स्थापित कर सजावट करके दीप जलाया गया I इस गतिविधि से बच्चो में काफी रोचकता बनी रही और अंत में बच्चो को प्रसाद लेकर माता लक्ष्मी व गणेश जी के प्रतिमा के सामने हाथ जोडकर आशीर्वाद प्राप्त किया I
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रीता देवी ने बच्चो को नियमित पूजा व अपने से बड़ो का आदर करे पर जोर दिया I उक्त कार्यक्रम में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड के निदेशक विनोद प्रधान, ब्लाक सुपर वाईजर अरविन्द तिवारी, क्लस्टर संयोजक यासमीन परवीन, आंगन बाड़ी कार्यकर्ती रीता देवी व सहायिका मंजू देवी की उपस्थिति रही I
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



