चॉकलेट बिस्कुट के होलसेलर दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
नगर परिषद क्षेत्र स्थित भगत टोली रोड निर्मला जनरल स्टोर चॉकलेट बिस्किट के होलसेलर दुकान में रविवार की देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस भीषण आग की चपेट में चॉकलेट, बिस्किट के होलसेलर दुकान में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने दो दमकल की गाड़ी पहुंची।स्थानीय लोगों ने बंद चॉकलेट, बिस्किट के होलसेलर दुकान में आग लगा हुआ देखा और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां आग को बुझाना शुरू कर दिया। इधर घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। जब फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग को बुझाने के लिए शटर खोला गया तो आग की लपेटें बाहर निकल गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर दौड़कर भागने लगे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं स्थानी निवासी जबल कोठरी ने बताया कि मैं खाना खाकर लगभग 10:50 पर अपने घर आया। जैसे ही हमने गेट खोला तभी हमारी नजर पड़ी कि भगत टोली रोड में धुआं उठ रहा है। हमने सोचा कि पटाखे का धुआं उठ रहे है। जब उस जगह पर आकर देखा तो जुगल की दुकान में आग लगी है। मैंने तुरंत कॉल कर जानकारी दी। दुकान में रखें सभी सामान जल गए हैं। करीब दो घंटे लगी आग बुझाने में।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)