आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 362/25 धारा 303(2),317(2),317(5) बीएनएस से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त क्रमशः 1. रामजी पुत्र शोभा निवासी सिन्दुरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 58 वर्ष, 2. संत कुमार उर्फ झोटल पुत्र शिवकुमार निवासी सिन्दुरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष, 3. गिरिजा पुत्र इशरी निवासी सिन्दुरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 47 वर्ष को आज दिनांक 16.10.2025 को ग्राम सिन्दुरिया थाना चोपन सोनभद्र से गिरफ्तार कर कब्जे से 10 बण्डल लोहे की सरिया वजन 05 कुन्तल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



