google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोपन पुलिस की सफलता, एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन गोपाल जी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0 सं0 203/2026 से संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार पासवान पुत्र स्व0 राजेश पासवान निवासी ग्राम रोगही,थाना कोन,जनपद सोनभद्र के संबंध में प्राप्त सूचना एवं वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस टीम तेलगुड़वा चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि उक्त अभियुक्त, जिसने कुछ दिन पूर्व मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी थी, अवैध असलहे के साथ संबंधित व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जा रहा है तथा इस समय भारत ह्यूम पाइप प्लांट के पास, कोटा टोला नौटोलिया क्षेत्र में मौजूद है।सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा,किन्तु पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए रविवार की रात्रि तकरीबन 8 बजे घेराबंदी कर रेलवे क्रॉसिंग चोपन से पकड़ लिया गया।


पूछताछ के पश्चात् अभियुक की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से उसकी पैंट की कमर में खोंसा हुआ एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 211/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 203/2026,धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र मे वांछित है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन,उ0 नि0 विनोद कुमार यादव,का0 सच्चिदानंद मिश्रा,का0 आकाश उपाध्याय, थाना चोपन,जनपद सोनभद्र शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)