•~कोन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फर्जी चिकित्सकीय गतिविधियों में संलिप्त सहयोगी दाई भी गिरफ्तार
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबराअमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
ज्ञातव्य है कि कस्बा कोन में अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा के दौरान कथित फर्जी चिकित्सकीय उपचार एवं ऑपरेशन के दौरान आशा बहू सीमा देवी की मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 104/ 2026, धारा 105, 318(4) बीएन एस एवं 34 एनएमसी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में वांछित एवं ₹10,000 की पुरस्कार घोषित अभियुक्ता सलमा (35 वर्ष)पत्नी आसिफ मोहम्मद निवासी देवाटन,थाना कोन,जनपद सोनभद्र तथा उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी (48 वर्ष)पत्नी करीमन निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी,जनपद गढ़वा (झारखंड) को थाना कोन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कौन अखिलेश कुमार मिश्रा, उ0नि0 शिव प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, हे0का0 शिव कुमार यादव, म0रि0का0 स्वधा सिंह,म0 रि0का0 सौम्या तिवारी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



