आशीष पांडेय समाज जागरण संवाददाता निगोहा
निगोहां। निगोहां स्थित संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में क्रिसमस के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस प्रार्थना और कैरोल गीतों के साथ हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य, लघु नाटिका एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। मनमोहक नृत्य, नाटिका व प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झाँकी प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डेनिस डी’सूज़ा प्रधानाचार्य सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज ने अपने क्रिसमस संदेश में साझा करने, परस्पर प्रेम और खुशियाँ बाँटने का आह्वान किया।
बच्चों की सजीव अदायगी और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।विद्यालय परिसर को क्रिसमस थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी को उत्साहित किया, वहीं रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ स्पष्ट रूप से देखने को मिली।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार क्रिस्ता ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, मंचीय कौशल, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



