समाज जागरण | ब्यूरो चीफ, सोनभद्र
सोनभद्र। जनपद के विकास खंड घोरावल अंतर्गत न्यायपंचायत लहास की मासिक शिक्षक संकुल बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ियां में आयोजित की गई। बैठक में एआरपी विज्ञान अनिल कुमार की उपस्थिति रही, जिन्होंने शिक्षण गुणवत्ता सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक का संचालन संजय मिश्र द्वारा किया गया। इस दौरान सौरभ कार्तिकेय ने शेयरिंग सत्र के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। पुष्पा (प्राथमिक विद्यालय बरबसपुर) द्वारा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) निर्माण पर जानकारी दी गई। दिवाकर तिवारी ने टीचर ऐप के उपयोग पर, अमित पाण्डेय ने अभिनय आधारित शिक्षण गतिविधियों पर तथा नरेंद्र कुमार सिंह ने प्रगति के मानवीय मूल्यांकन विषय पर विचार रखे।
बैठक में प्रस्तुत बिंदुओं का समेकन एआरपी अनिल कुमार द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अवधेश कुमार (उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्हारी) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रद्युम्न, दिवाकर तिवारी, अवधेश कुमार, श्याम नारायण, गजेन्द्र, अमित पांडेय, अजय कुमार, श्रेया, प्रमेंद्र, नीलम, उर्मिला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना तथा आपसी अनुभवों के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



