google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का चुनार विधायक ने किया शुभारंभ

दैनिक समाज जागरण
संवाददाता जमालपुर(मीरजापुर)सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।चुनार विधायक अनुराग सिंह ने द्वीप प्रज्जविलत कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।सीएचसी प्रभारी डा.राजन सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 366 लोगों को चिकित्सकीय सलाह देकर दवा का वितरण किया गया।कुत्ता काटे बीस लोगों को इंजेक्शन लगाया गया।चिकित्सकों की टीम में डा.शुचि तिवारी,डा.स्नेहलता,डा.
सत्येंद्र सिंह,डा.मनोज कुमार चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट सुधीर सिंह शामिल थे।इस दौरान पूर्व प्रमुख आनंद सिंह बंटू, आलोक सिंह,नरसिंह चौहान,किशोर सिंह,पंकज सिंह,नवीन पांडेय,जोशी पटेल,मनीष सिंह पटेल,धीरज सिंह, मोतीलाल सिंह,रामजनम कुशवाहा,मनीष मौर्य, अवधेश पांडेय,सुखपाल सिंह इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)