समाज जागरण, चन्दौसी। चन्दौसी इंटर कॉलेज, चन्दौसी के मैदान पर स्वर्गीय बाबू ब्रज किशोर गुप्ता जी की स्मृति में आयोजित CIC कप क्रिकेट चैंपियनशिप के 13वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक प्रेम किशोर गुप्ता एवं प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्पण कर किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

पहला मुकाबला चन्दौसी इंटर कॉलेज और राजेश सरस्वती इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चन्दौसी इंटर कॉलेज ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। अर्पण (38) और अंश (31) ने अहम पारियां खेलीं।
जवाब में राजेश सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम 9 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। चन्दौसी इंटर कॉलेज की ओर से हर्षित ने 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और टीम को 28 रन से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। हर्षित को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच ग्लोबल हेरिटेज इंटर कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण एफ आर इंटर कॉलेज को वॉकओवर देकर सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया।
🏏 CIC कप क्रिकेट चैंपियनशिप – मैच 01 🏏
चन्दौसी इंटर कॉलेज 🆚 राजेश सरस्वती इंटर कॉलेज
📍 स्थान : चन्दौसी इंटर कॉलेज मैदान
⏱ ओवर : 12-12
🔹 चन्दौसी इंटर कॉलेज
122/3 (12 ओवर)
अर्पण 38 | अंश 31
लोकेश 14 | देवांश 12
🔹 राजेश सरस्वती इंटर कॉलेज
94 ऑलआउट (9 ओवर)
⭐ हर्षित : 6 विकेट
🎯 परिणाम : चन्दौसी इंटर कॉलेज ने 28 रन से जीत दर्ज की
🏆 मैन ऑफ द मैच : हर्षित
➡️ चन्दौसी इंटर कॉलेज सेमीफाइनल में
CICCup #CricketNews #Chandausi #SchoolCricket #ManOfTheMatch #SportsNews #SamajJagran
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



