समाज जागरण, चन्दौसी। सीता रोड स्थित श्री गीता सत्संग भवन में श्री गीता सत्संग महिला मंडल द्वारा नववर्ष आगमन के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा श्रीकृष्ण भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान देश की प्रगति, सुरक्षा और विकास के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मंडल की संयोजिका इंदु अग्रवाल ने कहा कि “नए साल में हमें एक नया इतिहास बनाना है। महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए मन की सफाई, सामाजिक सफाई और सामाजिक चेतना को मजबूत करना होगा।” उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग, पर्यावरण संरक्षण तथा शुभ अवसरों पर उपहार स्वरूप पौधों के आदान-प्रदान का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन, पंचवटी, लकी ड्रॉ, एक मिनट गेम्स, सरप्राइज गेम, हाउजी, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयों के साथ सभी ने नववर्ष का आनंद लिया।
कार्यक्रम में संयोजिका इंदु अग्रवाल, अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष मीरा, मंत्री माधुरी अग्रवाल, उप मंत्री अंजू अग्रवाल, वित्त मंत्री रानी अग्रवाल, उप वित्त मंत्री साधना अग्रवाल सहित क्षमा अग्रवाल, उषा, मृदुला, कविता, पारुल, पूनम, अलका, निशा, अरुणा, उमा, वंदना, मधु, मालती, पवन, परिश्मा, शोभा, रेशमा, रीता समेत महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



