google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर स्कूल में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सीआईएसएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

  • दीपावली त्योहार के दौरान आग से सुरक्षा हेतु विद्यार्थियों को दी गई विशेष जानकारी
  • अग्नि सुरक्षा उपकरणों के प्रदर्शन व प्रशिक्षण का आयोजन

समाज जागरण/ अकबर अली

शक्तिनगर/ सोनभद्र। एनटीपीसी शक्तिनगर, बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर स्कूल में दिनांक 13/10/2026 को सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी शक्तिनगर के फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 445 छात्र-छात्राओं और 10 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट, सीआईएसएफ विवेक आर्या के दिशा-निर्देशन में सहायक कमांडेंट/अग्नि तरुण दत्ता, कंपनी कमांडर/अग्नि अजीत आनंद एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आग लगने के कारणों, आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों, फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकारों एवं उनके उपयोग तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकास के तरीकों के बारे में प्रायोगिक रूप से जानकारी दी गई। छात्रों के समक्ष विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का प्रदर्शन किया गया एवं आगामी त्योहारों के दौरान पटाखे छोड़ते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप ने सीआईएसएफ फायर विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)