google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को होमगार्ड के समान मिले सुविधाएं

समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

​सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की समस्याओं और उनकी मांगों को लेकर ‘समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र भेजा है। एसोसिएशन के जिला महासचिव (सोनभद्र) अमान खान द्वारा भेजे गए इस पत्र में स्वयंसेवकों को होमगार्ड के समान सुविधाएं देने और उनके कल्याण के लिए नई नियमावली बनाने की पुरजोर वकालत की गई है।
​प्रमुख 5 सूत्रीय मांगें:​पत्र के माध्यम से संगठन ने सरकार के सामने निम्नलिखित मांगें रखी हैं: 1.​नियमित ड्यूटी: सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को रिक्त पदों के विरुद्ध 12 महीने लगातार ड्यूटी दी जाए और ड्यूटी का स्थान बार-बार न बदला जाए। 2.​ऑनलाइन भर्ती: भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए होमगार्ड की तर्ज पर ऑनलाइन आवेदन और चयन प्रक्रिया शुरू की जाए। 3.​सदस्यता नवीनीकरण: वर्तमान में हर 3 साल में होने वाले सदस्यता नवीनीकरण की व्यवस्था को बदलकर होमगार्ड के समान 15 वर्ष किया जाए। 4.​वर्दी कोड: स्वयंसेवकों के लिए एक निश्चित ‘खाकी वर्दी कोड’ लागू किया जाए, ताकि आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था में सहयोग के दौरान उनकी पहचान स्पष्ट हो सके। 5.​कल्याण कोष व सेवा नियम 2024: स्वयंसेवकों के लिए ‘नया सेवा नियम 2024’ बनाया जाए, जिससे ड्यूटी के दौरान दुर्घटना, घायल होने या मृत्यु की स्थिति में उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके।
​”सुरक्षा का अहम हिस्सा हैं स्वयंसेवक”
​जिला महासचिव अमान खान ने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक आपदा, राहत कार्य और कानून व्यवस्था में पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इन न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही का आदेश दें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)