समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
वरुणा नदी शैवाल और रामेश्वर बाजार में गंदगी से हो रहे लोगो को दिक्कत को लेकर दैनिक समाज जागरण ने अपने अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीओ पंचायत सेवापुरी शिव सकल ने आज बाजार में सफाई कर के साथ-साथ एंटी लारवा का छिड़काव कराया ।उन्होंने बताया लोगों की समस्याओं को दूर करना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है , जिसके अंतर्गत आज बाजार में सफाई कार्य और एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। कल से सफाई कर्मचारियों की एक पूरी टीम लगाकर घाट पर और मंदिर परिक्षेत्र में सफाई और फोगिंग किया जायेगा।आज कुछ सफाई कार्य से लोगो में कुछ खुशी देखने को मिली वही ग्रामीणों ने कहा समय समय पर घाट और बाजार में सफाई और फोगिंग किया जाना चाहिए जिससे लोगो को रोग से बचने में सुविधा हो सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



