google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिले सफाई कर्मचारी, सौपा पत्रक

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से अटेसुआ ग्राम पंचायत में मुलाकात की।जहाँ कर्मचारियों ने अपनी सेवा नियमावली बनवाने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
मंत्री ओमप्रकाश राजभर अटेसुआ में भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता रोशन राजभर के एक्सीडेंट में मृत्यु की सूचना पर मृतक परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।


संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष
संजय कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को कार्य करते हुए 17 वर्ष हो गए हैं, लेकिन उनकी सेवा नियमावली अभी तक नहीं बन पाई है। इस कारण कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर मौजूद पूर्व महामन्त्री हरहुआ रमेश चन्द्र मौर्य, जितेंद्र पटेल, कल्लू पटेल, गोविंद यादव, इंद्रजीत, संगीता पटेल, अजीत कुमारही पाल,अशोक,रविन्द्र, रविशंकर और अमित सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)