google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

व्यवसायिक गतिविधियों को अपनाने पर संकुल संघ जोर दें: डॉ. अनिल कुमार सिंह।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी व्यवसायिक गतिविधियों को अपनाने पर जोर देकर कार्य करें सीएलएफ की दीदियां और अपने से जुड़े समूह सदस्यों को अधिक से अधिक स्थानीय स्तर पर व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करें जिससे समूह से जुड़ी सभी दीदियां आर्थिक और सामाजिक रूप में सशक्त होगी।


उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चल रहे “व्यापार विकास योजना विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कही।


प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय दिवस में उपस्थित जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने प्रतिभागी दीदीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए उसकी कार्ययोजना पर सबसे अधिक ध्यान देना होता है, आप सभी दीदियां प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को अच्छी तरह से सीखकर इसे अपने संकुल में जाकर लागू करें और अधिक से अधिक समूह सदस्यों को व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़ने पर काम करें।


प्रशिक्षण के दौरान तीन दिवसों में एसआरपी अब्दुल वली खान द्वारा बीडीपी की प्रक्रिया, ढाँचा व तैयारी के चरण पर विस्तार से जानकारी दी गयी और प्रशिक्षुओं से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अभ्यास कराया गया।


इस अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार, डीएमएम रामानंद शर्मा, अजीत कुमार, नीरज, सारिका, पूनम, अर्चना, प्रतिमा, आरती, दीपशिखा, नीलम, रेशमा, निधि, चन्दा, किरन आदि सहित विकास खंड चिरईगांव के नारी शक्ति सीएलएफ से 40 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ग्रुप फोटो वितरित कर प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)