google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कमर्शियल गैस नहीं मिलने से वेंडर परेशान; कोयला जलाने की अनुमति देने की उठी मांग”

नोएडा/गौतम बुद्ध नगर। रेड़ी-पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता ने नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी को पत्र लिखकर संचालकों के रोजगार बचाने की अपील की है।

गुप्ता ने अपने निवेदन में कहा कि तेज़ी से बंद होते रोजगार के कारण रेड़ी-पटरी चलाने वाले परिवार बेहद संकट में हैं और कई लोग मजबूरी में गांव लौटने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई, मकान का किराया और परिवार के भरण-पोषण के लिए यह रोजगार ही एकमात्र साधन है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों से आग्रह किया कि रेड़ी-पटरी संचालकों को कोयले की भट्टी जलाने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि वे अपना पारंपरिक रोजगार जारी रख सकें।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन सहयोग करेगा तो हजारों परिवार दोबारा सामान्य जीवनयापन कर सकेंगे। गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि उनकी प्रार्थना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)