ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी।
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित सीएमओ ऑफिस से शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया।
वहीं लोगों को संबोधित करते हुए सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती रहती हैं।
हमारी सरकार ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल, स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसने बालिकाओं को सशक्त बनाने में योगदान दिया है। बालिकाओं के साथ कोई भेदभाव न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी हम उतने ही प्रतिबद्ध हैं। इसी दौरान प्रभात फेरी के बाद नगर स्थित राजा शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के नोडल द्वारा संबंधित छात्राओं व अध्यापकों को संबंधित राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विचार प्रकट करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की गई इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कीर्ति आजाद बिंद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रिपुंजय श्रीवास्तव, मलेरिया अधिकारी पी. के. सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



