पंजाब जैतो रघुनंदन पराशर/समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब
जैतो,14 अप्रैल : कम्युनिटी हैल्थ सैंटर (सी.एच.सी) जैतो का दर्जा बढ़ाकर अब उप मंडल अस्पताल कर दिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।एस.एम.ओ. डा. वरिंदर कुमार ने नोटिफिकेशन जारी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि अब यह अस्पताल 30 बेड से बढ़कर 50 बेड का हो गया है। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल का दर्जा बढ़ने के साथ ही यहां विशेषज्ञों और एमरजेंसी डाक्टरों की तैनाती होगी जिससे मरीजों को बेहतर डाक्टरी इलाज मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल 2026 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान ने जैतो में 50 बेड अस्पताल बनाने का नींव पत्थर रखा है और अस्पताल के लिए 8.50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।
इस दौरान पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शैली गर्ग व नरेश जिंदल बालाजी वाले सहित जैतो क्षेत्र की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं, सामाजिक,धार्मिक, व्यापारी संगठनों,शिक्षाण, पंचों सरपंचों व नगर कौंसिल सदस्यों आदि ने पंजाब सरकार द्वारा सिविल अस्पताल जैतो को 50 बेड का दर्जा देने पर हार्दिक धन्यवाद दिया है। व्यापारी नेता गोपाल कृष्ण शैली गर्ग व नरेश जिंदल बालाजी वाले ने कहा कि अस्पताल का दर्जा बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर डाक्टरी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को छोटे छोटे इलाज के लिए दूसरे शहर में जाना पड़ता था। अस्पताल में पूरा मैडीकल स्टाफ नही होने कै कारण मरीज को खास कर दुर्घटना वालों को अक्सर प्राथमिक उपाचाधीन के बाद गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कालेज व अस्पताल फरीदकोट रैफर कर दिया जाता हैं। उन्होंने कहा अस्पताल में रात को कोई एमरजेंसी डाक्टर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का दर्जा बढ़ने से अस्पताल में दिन रात डाक्टरों का स्टाफ मिलेगा और मरीजों को बाहर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।



