हरहुआ ब्लाक परिसर में अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । डॉ0 भीमराव आंबेडकर ने हमेशा असमानताओं के खिलाफ संघर्ष किया। जीवन मे संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण ,समानता ,न्याय ,शिक्षा,स्वतंत्रता,समतामूलक भारत बनाने की बुलंद आवाज बनकर नव निर्माण में अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उक्त बातें हरहुआ ब्लाक प्रांगण में स्थित डॉ0अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए 135 वी जयंती पर बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
उपस्थित ब्लाक कर्मचारियों व सफाई कर्मी संघ के कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब तेरा नाम रहेगा।, बाबा साहब अमर रहे,अमर रहे के नारे लगाकर उनके आदर्शों को याद किया।
उक्त अवसर पर एडीओ पंचायत रवि सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर इंद्रजीत पटेल,एडीओ आइएसबी रवि प्रकाश सिंह ,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक व मण्डल अध्यक्ष ओमकार नाथ, ब्लाक कोषाध्यक्ष सिकन्दर, अजय कुमार ,रमेश मौर्य,शम्भू नाथ, राजकुमार, संजय यादव,धनंजय कुमार नरेंद्र कुमार, बुद्धू प्रसाद, अरुण कुमार, बच्चे लाल, सभाजीत, सूबेदार प्रसाद, बबलू राम, जयप्रकाश, निजामुद्दीन, कुलदीप रतन गौतम, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश पटेल, सत्यनारायण, दीपचंद, प्रमोद गुप्ता, अशोक प्रजापति, माधुरी देवी, प्रियंका संगीता पटेल सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



