google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध परिस्थितियों में धान का पुआल और गेहूं का बोझा जला

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया ग्राम सभा के तेलियापुर मे किसान उमेश मिश्रा का धान का तीन बीघे का पुआल और लगभग एक बीघा का गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। ग्रामीण ने किसी तरह से मिट्टी और पैरों की टहनियों से आग बुझाने की कोशिश की तब तक आग में विकराल रूप धारण कर लिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड जैसे ही धनसीरिया स्थित तेलियापुर गांव में पहुंची पुलिया के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी फस गई। और मौके पर पहुंच नहीं पाई। जिससे खेत में रखी खड़ी फसल पूरी तरह जलकर का नष्ट हो गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मे पानी निकाल कर बहा दिया गया।उसके बाद जेसीबी के माध्यम से ग्रामीणों के सहयोग से पुलिया के पास नाले मे फसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को टोचन करके जेसीबी के माध्यम से बाहर निकल गया। 3 घंटे तक फायर बेड की गाड़ी फंसी रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)