google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर रोड में स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, गांजे के साथ महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार )रेलवे सुरक्षा बल नबीनगर और आरपीएफ सीआईबी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन से बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 28 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसा दिनांक 19.10.2026 को नारकोटिक्स विभाग पटना और मुखबिर से मिली गांजा की तस्करी की सूचना पर गाड़ी संख्या 18523 अप में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी टीम में निरीक्षक राम विलास राम, उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी प्रीति कुमारी सहित अन्य जवान शामिल थे। ट्रेन के नबीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर कोच संख्या-B1 की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो लोगों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान अनुज कुमार उम्र-28 वर्ष, पिता-मदन कुमार गुप्ता, निवासी- चिंतामनपुर, थाना-मुफ्फसिल सासाराम, जिला-रोहतास और पिंकी देवी उम्र-28 वर्ष, पति-कृष्णा कुमार, निवासी- वार्ड संख्या-21, सती स्थान, शिवाजी नगर, थाना-मसौढ़ी, जिला-पटना के रूप में हुई है।


तलाशी के दौरान राजस्व पदाधिकारी नबीनगर सुनील उरांव की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए बैगों की तलाशी ली गई। अनुज कुमार के पास से नीले रंग के पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग से 15 पैकेट (18.994 किलो) और पिंकी देवी के काले ट्रॉली बैग से 08 पैकेट (8.435 किलो) गांजा बरामद हुआ।कुल बरामदगी – 27.429 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 13,71,450 रुपये आंकी गई है।बरामद गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था। आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम की शिकायत पर दोनों तस्करों को जब्त गांजे के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना सोननगर को सुपुर्द कर दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)