प्रदर्शनी बहुत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादाई है : शर्मा
फोटो
सीधी। स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल पड़रा में कम्प्यूटर आईटी विषय पर वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कंप्यूटर के मॉडल वर्किंग सम्बंधी विभिन्न जानकारी दी। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना था। प्रदर्शनी का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन एमपी शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी और प्रधानाध्यापिका माएमा सिमन्स शामिल रहे। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए चेयरमैन एमपी शर्मा ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की साथ ही सभी माडल की जानकारी लेकर उन्होने विद्यालय प्रबंधन को भी साधुवाद दिया। श्रीशर्मा ने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा, उक्त प्रदर्शनी बहुत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादाई है।
प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि आयोजित कंप्यूटर प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3, कंप्यूटर वर्किंग, सड़क दुर्घटना रोकथाम, येआई वर्किंग रोबोट, कृषि और प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटी मॉडल, सोलर स्मार्ट सिटी, एटीएम मशीन, ड्रोन, परिवहन और संचार, टोपोलॉजी, साइबर सुरक्षा, हैकर, सैटेलाइट संचार, वर्षा जल संचयन, भूकंप संकेतक, संचार प्रक्रिया के तत्व, मेटल डिटेक्टर आदि मॉडल प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण थे।
प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं, कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। प्रधानाध्यापिका माएमा सिमन्स ने विद्यार्थियों और कंप्यूटर शिक्षिका को उक्त प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए बधाई दी। कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में इस तरह के आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। कंप्यूटर शिक्षिका शुभांगना द्विवेदी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने के महत्व के बारे में बात की और बताया कि यह छात्रों को उनके व्यावहारिक ज्ञान को डिजाइन और विकसित करने में कैसे मदद कर सकता है। प्रदर्शनी कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित समस्त कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



