google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहनी स्कूल के सामने बिक रही अवैध शराब- अंकुश

सीधी। जिले में इन दिनों अवैध शराब का कारोबार जगह जगह फैला हुआ है गांव कस्बों ठेला, खोंचा, दुकान, ढाबा इत्यादि छोटे-छोटे ठीहों में अवैध शराब परोशी जा रही है पुलिस विभाग महज थोड़ी बहुत कार्यवाही करके अपना पीठ थपथपा रही और फोटो इस कदर खिंचवा करके जनसंपर्क के माध्यम से अखबार में छपवाने हेतु भेजते हैं जैसे इन्होने पूरा जखीरा जप्त कर जग जीत लिया हो।
खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पांडेय अंकुश मोहनी ने बताया कि थाना रामपुर नैकिन के पुलिस चौकी खड्डी अन्तर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनी है जिसके सौ मीटर परिधि के अंदर ही शराब माफिया के संरक्षण में लाखों रुपए का अंडरग्राउंड शराब व बीयर रखा जाता है और विद्यालय के नाबालिक छात्रों सहित आसपास के लोगों को अवैध शराब पिलाकर लूटने का कारोबार किया जा रहा है। यह दुकानदार लगभग चार महीने से शराब विद्यालय के सामने बेच रहा है इसके लत में छात्र बर्बाद हो रहे हैं आए दिन यह सुनने को मिलता है कि उस व्यक्ति का पुत्र बीयर व शराब के नशे में आम के पेड़ के नीचे पड़ा था इस तरह न जाने रोज घटनाएं घटित हो रही है पर इन दुकानदारों को क्या और मोहनी गांव का शराब माफिया ठेकेदार को भी क्या प्रभाव पड़ता है उसका अवैध शराब तो खप ही रहा है, अवैध शराब को रोकना पुलिस और आबकारी विभाग का तो काम ही है पर सबसे बड़ा मामला यह है कि विद्यालय के नाबालिक छात्र भी इस लत के वशीभूत होते जा रहे हैं जिससे आने वाली भविष्य की पीढ़ी का जीवन यापन खतरे में पढ़ता जा रहा है अभिभावक जानकर भी कुछ कहने से डरते हैं की कहीं गलती उनके बच्चों की ही तो नहीं जिस पर कार्यवाही ना होना क्षेत्र में अराजकता उत्पन्न कर सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)