समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा विकास खण्ड के मंगारी के ग्राम प्रधान नंदलाल जायसवाल के निधन पर बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय मंगारी के परिसर शोक सभा का आयोजन किया गया।
बीडीओ डॉ छोटेलाल तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा मे उनके मृदुल व्यवहार पर चर्चा और उन्हें कुशल जनप्रतिनिधि बताते हुए सभी ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ एसटी कैलाश यादव, प्रियंका मिश्रा, राहुल यादव, बृजेश पांडेय, दिनेश कुमार, हलचल सोनकर समेत दर्जनों ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



