
*
समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तूरी। कई दिनों से ग्राम पंचायत गोडाडीह के पूर्व माध्यमिक शाला के मैदान में पानी का निकासी नही होने से पानी स्कूल के मैदान में भरा हुआ था। स्कूल के 150 बच्चों को क्लास तक जाने में काफी समस्या होती थी। बच्चों के कपड़े भीग जाता था वैसे ही गीले कपड़े में बच्चे पढ़ाई करते थे। इस पहुच मार्ग पर एक नाला भी है जो पानी भरने से दिखाई नही देता है।जिसकी गहराई तकरीबन 5 फिट तक है। अगर इस नाली में कोई बच्चा गिरता है तो बड़ी अनहोनी हो सकता था। जिसे ध्यान में रख कर कांग्रेस के जिला सचिव ने मामले पर गंभीरता से लेकर तत्काल मौके पर जाकर पानी की निकासी बनाया। गाँव के एक ग्रामीण इसका विरोध कर निकासी निकालने से मना कर रहे थे। जिला सचिव के समझाने के बाद ग्रामीण मान गया। पानी के निकलने के बाद बच्चो और परिजनों में उत्साह है।

*क्षेत्र के विधायक को जनता की समस्याओं से नही कोई लेना देना…*
कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा के विधायक को क्षेत्र की जनता की समस्या से कोई लेना देना नही है उन्हें सिर्फ अपने विकास से मतलब है। भाजपा नेता गलत तरीके से जनता को भाजपा में शामिल करने का प्रोपोगेंडा चला रहा है। जब कि वास्तव ऐसा नही है लोग कांग्रेस सरकार के कार्यो से बहोत खुश है।
*शिकायत के बाद भी क्यों पानी को स्कूल के मैदान से निकाला नही जा रहा था..*
गांव का एक परिवार पानि निकासी के लिए मना कर रहा था लेकिन कांग्रेस नेता के समझाने से आसानी से समझ गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



