google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी नरसिम्हा राव के निधन के बाद पार्थिव शरीर कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान :- अमिता चपरा

कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को बार-बार बदला :- जिला अध्यक्ष अमिता चपरा

डॉ. अंबेडकर के महान योगदान के बावजूद, नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकारों ने उन्हें भारत रत्न से नहीं किया सम्मानित :- पूर्व जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह

अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में 12 अप्रैल 1990 को संसद के केंद्रीय कक्ष में डॉ. अंबेडकर की लगाई गई तस्वीर :- विधायक मनीषा सिंह

संविधान गौरव दिवस को लेकर शहडोल भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

शहडोल:– संविधान गौरव दिवस को लेकर शुक्रवार को पत्रकार वार्ता का किया गया आयोजन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहडोल भारतीय जनता पार्टी नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी के नेतृत्व में शहडोल नगर के होटल शुभम पैलेस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एड. श्री हर्षवर्धन सिंह सिंह जी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विधायक मनीषा सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने संविधान गौरव दिवस को लेकर विस्तार से उपस्थित पत्रकारों से चर्चा की
पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया गया कि भाजपा द्वारा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे जिले में जिसके तहत पूरे जिले में अभियान चलाकर संविधान की गरिमा और उसके महत्व की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है
कांग्रेस पार्टी, जो अब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके लिए स्मारक बनाने की मांग कर रही है, उसे यह आत्ममंथन करना चाहिए कि भारत के सबसे प्रगतिशील प्रधानमंत्रियों में से एक, स्वर्गीय श्री पी. वी. नरसिम्हा राव के साथ उनके निधन के बाद कैसा व्यवहार किया गया था। उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित आधिकारिक स्थान देने से इनकार कर दिया गया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारिट अल्वा ने भी इस अनुचित व्यवहार पर आपत्ति जताई थी।
स्वर्गीय श्री पी. वी. नरसिम्हा राव का किया गया अनादर कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति का प्रतिबिंब है।
अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 12 अप्रैल 1990 को संसद के केंद्रीय कक्ष में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई, जो भारतीय लोकतंत्र में उनके महत्व को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार डॉ. अंबेडकर के योगदान का सम्मान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि उनकी विरासत को आने वाली पीढिय़ों के लिए संरक्षित किया जाए। डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की पहचान की गई है और उन्हें पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है, इनमें शामिल हैं।
डॉ. अंबेडकर के महान योगदान के बावजूद, नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकारों ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया। इसके बजाय, 1970 में कांग्रेस ने नारायणराव काजरोलकर को पद्म भूषण पुरस्कार दिया, जिन्होंने 1952 के चुनाव में डॉ. अंबेडकर को हराया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार (2012) के दौरान, एक एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक में एक कार्टून प्रकाशित हुआ जिसमें नेहरू को डॉ. अंबेडकर को चाबुक मारते हुए दिखाया गया था। यह उनके सम्मान का मजाक उड़ाने जैसा था। कांग्रेस ने नेहरू-गांधी परिवार के लिए बड़े-बड़े स्मारक बनाए और प्रत्येक को 50 एकड़ भूमि समर्पित की, जबकि डॉ. अंबेडकर के योगदान की अनदेखी की।

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 12 अप्रैल 1990 को संसद के केंद्रीय कक्ष में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई, जो भारतीय लोकतंत्र में उनके महत्व को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार डॉ. अंबेडकर के योगदान का सम्मान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि उनकी विरासत को आने वाली पीढिय़ों के लिए संरक्षित किया जाए। डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की पहचान की गई है और उन्हें पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है, इनमें शामिल हैं। उक्त पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा किया गया एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए हुए पत्रकारों का आभार भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा किया गया पत्रकार वार्ता में इनकी रही उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा विजय जसवानी, रोहित कटारे ,अमित गुप्ता बंटी रहे उपस्थित।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)