समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम पिंडरा को राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा गया है कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया है और उन्हें संसद में माफी मांगनी चाहिए।
राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक में अमित शाह से तत्काल माफी मांगने और माफी न मांगने पर उनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। पत्रक सौंपने वालों में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, जिला सचिव राकेश सिंह, विजय कुमार जयशंकर प्रसाद धीरज कुमार अजीत कुमार सूबेदार वर्मा चंदन कुमार रामलाल, प्रदीप, रविन्द्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



