google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब शिक्षा को परिवर्तन का माध्यम बनाकर समता,न्याय,मानव गरिमा की आधारशिला रखी

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
एस.आर. कॉन्वेंट स्कूल एवं राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज, बैजलपट्टी, हरहुआ के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कहा


कि डॉ. अम्बेडकर ने शिक्षा को परिवर्तन का माध्यम बनाकर समता, न्याय ,मानव गरिमा की आधारशिला रखी।बेटियों को शिक्षित होकर समाज की कुरीतियों को दूर करने का सन्देश दिया। बाबा साहब का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, संकल्प से हर लक्ष्य पाया जा सकता है।


प्रधानाचार्य शेर बहादुर विश्वकर्मा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय समय-समय पर महापुरुषों की जयंती मनाकर छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास करता है। कक्षा 12 की छात्राओं में मानवी संस्कृति पूजा गौड़ ने डॉ0 साहब के जीवन पर भाषण कविता पाठ एवं चित्र बनाकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया ।


कार्यक्रम का संचालन डॉ0 सर्वदेव सिंह ने किया । इस अवसर पर प्रेमा सिंह, मंजू सिंह, संतोष विश्वकर्मा विनोद पांडेय अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)