*बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव को किया गया याद।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। भारतीय संविधान के जनक ,भारत रत्न ,महानतम अर्थशास्त्री ,नारी मुक्तिदाता, महान समाज सुधारक बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती शर्मीला इंटरमीडिएट कालेज पुआरी खुर्द में धूमधाम से मनाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा को परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाकर वंचितों, श्रमिकों और किसानों को अधिकार दिलाते हुए समता, न्याय और मानव गरिमा की अटूट आधारशिला रखी। उनका संघर्षमय जीवन आज भी कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है।
‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि पुष्प अर्पित कर नमन किया।
प्रबन्धक श्रीमती शर्मीला प्रजापति, प्रधानाचार्य श्रीनाथ प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार के0 एल पथिक, पत्रकार अतुल राय,रामानंद प्रजापति शिव शंकर प्रजापति आकाश दीक्षित प्रमोद पटेल ,राहुल पटेल, विकास यादव ,मनीष सिंह, सितारा पटेल ,आशीष कुमार, सुनील कुमार ,किशन कुमार, वंदना प्रजापति ,भाग्यलक्ष्मी प्रजापति, सुरेश पटेल व हिमांशु प्रजापति,क्षेत्रीय समाजसेवी, पत्रकार ,शिक्षक, वकील सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर डॉ0 आंबेडकर ‘जय संविधान,’अमर रहे’ के नारे लगाकर पुष्प अर्पित किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



